ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / sports / महेंद्र सिंह धोनी की आ गई कोरोना रिपोर्ट, कल लिया गया था सैंपल

महेंद्र सिंह धोनी की आ गई कोरोना रिपोर्ट, कल लिया गया था सैंपल

13-Aug-2020 05:45 PM

RANCHI :  कोरोना वायरस के दौरान आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कोरोना रिपोर्ट सामने आ गई है. कोरोना रिपोर्ट आने के बाद धोनी अब चेन्नई जायेंगे. बुधवार को सैंपल लिए जाने के बाद उनके फैंस काफी बेसब्री से रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे. जो कि अब सामने आ चुका है.


कोरोना के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कोरोना टेस्ट पास करने के बाद ही कोई भी खिलाड़ी टीम से जुड़ेगा. इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियां अपने-अपने खिलाड़ियों का परीक्षण करा रही हैं. जिसके तहत धोनी ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है. जिसकी रिपोर्ट अब सामने आ गई है.

news image


पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची में कोरोना टेस्ट किया गया था और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. एमएस धोनी अब जल्द ही अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक एमएस धोनी शुक्रवार को ही चेन्नई के लिए रवाना हो सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी 14 अगस्त तक चेन्नई पहुंच जाएंगे. कोरोना टेस्‍ट निगेटिव आने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के लिए रवाना होंगे. चेन्नई पहुंचने पर 17 और 18 अगस्त को फिर से खिलाड़ियों का टेस्ट कराया जाएगा.


news image


हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक रांची के गुरुनानक अस्पताल ने धोनी (MS Dhoni) के फार्महाउस जाकर उनका सैंपल लिया था. बता दें कोरोना महामारी के बाद से ही धोनी सिमालिया स्थित अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं. इस दौरान वो अपने परिवार के साथ खासकर बेटी जीवा के साथ कई बार खेलते दिखाई दिये. उनके फोटो और वीडियो ने अकसर सुर्खियां बटोरी. लेकिन अब धोनी आईपीएल के लिए तैयार हैं और शुक्रवार तक वो चेन्नई सुपरकिंग्स टीम से जुड़ सकते हैं.


news image


इस बार आईपीएल के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होंगे. कोरोना वायरस के कारण लंबे ब्रेक के बाद आईपीएल की टीमें 13वें चरण की तैयारी में जुटी हैं. महेंद्र सिंह धोनी (39 साल) आगामी आईपीएल चरण में तीन बार की विजेता सीएसके की अगुवाई करने को तैयार हैं.