ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / Lords Test: "5वें दिन के पहले घंटे में लेंगे भारत के 6 विकेट",...

Lords Test: "5वें दिन के पहले घंटे में लेंगे भारत के 6 विकेट", इंग्लैंड के कोच ने भारत को चेताया

Lords Test: इंग्लैंड के सहायक कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर भारत को चेतावनी दी है। पहले घंटे में 6 विकेट लेने की कही बात। भारत को 193 रनों का लक्ष्य, 58/4 पर चौथे दिन का खेल हुआ था ख़त्म।

14-Jul-2025 07:48 AM

By First Bihar

Lords Test: इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 14 जुलाई को अपने अंतिम दिन रोमांचक मोड़ पर है। इंग्लैंड ने भारत को 193 रनों का लक्ष्य दिया है और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 17.4 ओवर में 58 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। जीत के लिए भारत को अब 135 रनों की जरूरत है। जबकि इंग्लैंड को 6 विकेट और चाहिए। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं और दिन की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने अकाश दीप को आउट किया।


चौथे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड के सहायक कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है “उम्मीद है कि हम कल पहले घंटे में छह विकेट हासिल कर लेंगे।” ट्रेस्कोथिक ने आखिरी घंटे की सफलता को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया, जिसमें जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल (0) को और ब्रायडन कार्स ने करुण नायर व शुभमन गिल को LBW आउट किया था।


ज्ञात हो कि इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमटी थी, जिसमें वाशिंगटन सुंदर (4/22), जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई थी। भारत का लक्ष्य शुरू में आसान लगा, क्योंकि दोनों टीमों ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने 4 झटके देकर मैच में रोमांच भर दिया। लॉर्ड्स की पिच में उछाल और सीम मूवमेंट है, जो तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है।


ध्यान देने वाली बात यह है कि लॉर्ड्स में भारत का 150+ रनों का लक्ष्य चेज करने का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। 1986 में भारत ने 136 रनों का लक्ष्य चेज किया था, जो लॉर्ड्स में उनकी एकमात्र सफलता है। ट्रेस्कोथिक की चेतावनी के बाद भारत पर दबाव है लेकिन केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की अनुभवी जोड़ी से उम्मीदें भी बंधी हैं। पांचवें दिन का पहला घंटा निर्णायक होगा।