अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Jan-2023 12:41 PM
By First Bihar
DESK : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा वनडे आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम कीवियों को मात देने के लिए मैच से पहले मैदान में जमकर पसीना बहाया है। वहीं रोहित की अगुआई वाली भारतीय टीम पहली बार रायपुर के मैदान पर खेलने उतरेगी। क्रिकेट प्रशंसक उम्मिद कर रहे है कि इस ग्राउंड पर भी भारतीय टीम कुछ रिकॉर्ड बनाएगी।
जानकारी हो कि, भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से रायपुर में खेला जाएगा। भारत की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतने पर होंगी, जबकि कीवी टीम यह मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल करना चाहेगी। वहीं, आज के मैच में मौसम की बात करें तो बारिश की आशंका नहीं है। रायपुर का तापमान 17 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रायपुर का वीर नारायण सिंह स्टेडियम पहली बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी कर रहा है। यह कुछ समय पहले ही तैयार हुआ है।
आपको बताते चलें कि,टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है तो लगातार 7वीं वनडे होम सीरीज जीत लेगी। टीम पिछले 4 साल से अपने घर में वनडे सीरीज नहीं हारी है। इसके पहले उसे 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में 3-2 से हराया था। 2010 से भारतीय टीम ने घर में 25 वनडे सीरीज खेली हैं। इनमें से उसे 23 में जीत मिली है और केवल 2 बार पराजय का सामना करना पड़ा है।
इसके आलावा प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन को जगह दी जाने की संभवना है। वहीं गेंदबाज के रूप में उमरान मालिक, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज। इसके आलावा आलरॉउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या को जगह मिलेगी।
वहीं, न्यूजीलैंड के तरफ से फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर को शामिल किया जाएगा।