बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
10-May-2022 04:35 PM
DESK: आईपीएल 2022 के 57वें मुकाबले में मंगलवार यानि की आज, लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटन्स से होने वाला है. आज का यह मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जायेगा. बता दें कि आज का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि आज के खेल के जीत से पता चलेगा की कौन सी टीम, आईपीएल 2022 के अंक तालिका में पहले पायदान पर आएगी और अपना स्थान प्लेऑफ में सुनिश्चित करेगी.
बता दें कि आज के मैच में फैन्स की निगाहें गुजरात-लखनऊ के बीच मुकाबले में पंड्या ब्रदर्स पर होंगी. एक तरफ जहां हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या लखनऊ सुपर जायंट्स का पार्ट हैं. आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों भाई दूसरी-बार एक-दूसरे के सामने होंगे.
इसी बीच क्रुणाल पांड्या के द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर दो दिलचस्प तस्वीरें शेयर की गयी हैं.इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जहां एक तस्वीर में हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य ने लखनऊ सुपरजाइंट्स की जर्सी पहनी हुई है. तो वहीं, दूसरी तस्वीर में अगस्त्य चश्मा लगाया दिख रहा है. इस फोटो को शेयर करते क्रुणाल ने लिखा है कि, कल के खेल के लिए मेरा लकी चार्म मिला. बता दें कि अगस्त्य की यह तस्वीर सोशल मीडिया पे काफी तेजी से वायरल हो रही है और इसे लोगों के द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है. अब तक इस तस्वीर को 1.60 लाख लोगों के द्वारा लाइक कर दिया गया है.