ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी

Home / sports / कोहली-रोहित के बाद एक और स्टार खिलाड़ी ने T20 से लिया संन्यास, बोले-...

कोहली-रोहित के बाद एक और स्टार खिलाड़ी ने T20 से लिया संन्यास, बोले- विश्व विजेता होना किसी सपने के सच होने जैसा

30-Jun-2024 06:22 PM

By First Bihar

DESK: टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली और भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने का एलान किया है। दो खिलाड़ियों के टी20 से संन्यास लेने के बाद इसमें एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है हालांकि वह वनडे और टेस्ट में खेलते रहेंगे।


दरअसल, शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बाद राहुल शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टी20 को अलविदा कहने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया के जरिए इसका एलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड कप के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी।


जडेजा ने लिखा, “कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहता हूं। गर्व के साथ दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का शिखर था। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद.”


news image