बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
20-Jan-2024 08:41 PM
By First Bihar
BHUWNAESHWAR: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हो रही खेलो इंडिया तैराकी प्रतियोगिता में बिहार की बेटी कात्यायनी सिंह ने कमाल कर दिया है. कात्यायनी सिंह ने दो स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया है. वे बिहार की पहली तैराक हैं, जिसने ये उपलब्धि हासिल की है.
भुवनेश्वर में 20 जनवरी से खेलो इंडिया जूनियर महिला तैराकी प्रतियोगिता की शुरूआत हुई है. पहले ही दिन कात्यायनी सिंह ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं. बिहार तैराकी संघ के सचिव राम विलास पांडेय ने बताया कि कात्यायनी सिंह ने अंडर 15 गर्ल्स की फ्री स्टाइल तैराकी में गोल्ड मेडल जीता है. वहीं, उसने इंडिविजुअल मेडले में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है.
बता दें कि व्यक्तिगत मेडले में चार स्ट्रोक होते हैं. ये चार स्ट्रोक बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक और अंत में फ्रीस्टाइल के क्रम में चलते हैं. तैराक हरेक शैली में, एक निश्चित क्रम में, दौड़ का एक चौथाई भाग तैरता है. कात्यायनी सिंह ने इस स्पर्धा में अपने सारे प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ दिया. बिहार तैराकी संघ के सचिव रामनिवास पांडेय ने बताया कि ये बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है.
बता दें कि कात्यायनी सिंह पटना की रहने वाली है. उनके पिता कृष्ण मुरारी सिंह पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल के प्रबंध निदेशक हैं. कात्यायनी सिंह ने बेंगलुरू में देश के प्रमुख तैराकी कोच से ट्रेनिंग ली है. उसने अपनी पहली ही स्पर्धा में वह उपलब्धि हासिल की है जो बिहार की दूसरी तैराक ने हासलि नहीं किया था.
