ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / sports / जय शाह बने ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन, पद संभालने के...

जय शाह बने ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन, पद संभालने के बाद बोले..क्रिकेट को दिलाएंगे ग्लोबल पहचान

01-Dec-2024 02:41 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन का पदभार आज संभाला है। 35 वर्षीय जय शाह ने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का स्थान लिया है। 


पदभार ग्रहण करने के बाद जय शाह ने कहा कि मुझे ICC का चेयरमैन चुनने के लिए सभी का धन्यवाद। मैं क्रिकेट को ग्लोबली बढ़ाने के लिए काम करता रहूंगा। फिलहाल क्रिकेट के मल्टिपल फॉर्मेट को बढ़ावा देना जरूरी है। मैं खेल में नई टेक्नोलॉजी लाने की कोशिश करूंगा। साथ ही वर्ल्ड कप जैसे इवेंट्स को ग्लोबल मार्केट तक भी पहुंचाऊंगा।


जय शाह ICC के 16वें चेयरमैन हैं। उनसे पहले सभी 15 चेयरमैन की उम्र 55 साल से ज्यादा रही है। शाह से पहले 2006 में साउथ अफ्रीका के पर्सी सोन 56 साल की उम्र में प्रेसिडेंट बने थे। 36 साल की उम्र में, शाह इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा व्यक्ति हैं।


शाह से पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर जैसे भारतीय ICC प्रमुख रह चुके हैं। हालांकि, शाह की नियुक्ति ने भारतीय क्रिकेट प्रशासन में एक नया अध्याय जोड़ा है। शाह ने क्रिकेट के विभिन्न प्रारूपों को बढ़ावा देने, नई तकनीकों को अपनाने और विश्व कप जैसे आयोजनों को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने पर जोर दिया है। उनके नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट एक नए युग में प्रवेश कर सकता है।