ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / sports / अश्विन की जगह जडेजा को मौका ? टीम के कोच रवि शास्त्री ने...

अश्विन की जगह जडेजा को मौका ? टीम के कोच रवि शास्त्री ने बताई वजह

01-Sep-2019 01:28 PM

By 17

DESK: भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मौजूदा वेस्टइंडीज दौरे पर दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट सीरीज में मौका नहीं दिया. अश्विन वनडे और टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं. अश्विन अब सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट के ही गेंदबाज बनकर रह गए हैं, हद तो तब हो गई जब उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर इस इकलौते फॉर्मेट में भी मौका नहीं दिया गया. सीरीज के दोनों टेस्ट मैचों में आर अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया. टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर क्यों अश्विन की जगह जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. रवि शास्त्री ने बताया कि रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड पिछले कुछ वर्षों में अच्छा रहा है, इसलिए जडेजा को पहले मौका दिया गया. बता दें कि 32 साल के स्टार ऑफ स्पिनर अश्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखते हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान कैरेबियाई टीम के विरुद्ध 11 टेस्ट की 21 पारियों में 60 विकेट चटकाए हैं. आखिरी बार जब भारत ने 2016 में कैरेबियाई दौरा किया था, तब अश्विन ने चार टेस्ट मैचों में 17 विकेट चटकाए थे. अश्विन के सभी 4 टेस्ट शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ आए हैं और 552 रनों के साथ, उनके बल्ले से 50 से अधिक का एवरेज रहा है.