खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
24-Mar-2022 03:06 PM
DESK : IPL यानि इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ा फेरबदल हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई है।
चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया था। इस बात से ही यह अंदाजा लगाया गया था कि टीम का कप्तान बनाया जाएगा।
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 2012 से ही चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। जडेजा CSK के तीसरे कप्तान होंगे। IPL के पहले सीजन से ही महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए 130 मैच में टीम को जीत दिलाई।
इस बीच सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की, जिसमें सिर्फ 2 मैच ही टीम जीत पाई थी। फेरबदल का यह बड़ा फैसला टीम ने टूर्नामेंट से ठीक दो दिन पहले ले लिया है। आगामी 26 मार्च को टूर्नामेंट का आगाज होगा। ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।