ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / sports / IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप की रेस में पतंजलि भी हो सकती है शामिल...

IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप की रेस में पतंजलि भी हो सकती है शामिल

10-Aug-2020 11:16 AM

DESK :आईपीएल का 13वां सीजन एक महीने बाद शुरू होने वाला है. लेकिन टूर्नामेट शुरू होने से एक महीने पहले बढ़ते विवाद के बाद चीनी मोबाइल कंपनी वीवो के टाइटल स्पॉन्सर की डील को इस साल के लिए रद कर दिया है. जिसके बाद आइपीएल टाइटल स्पॉन्सर की खोज में है, इसके लिए जल्द ही नीलामी होनी है.  

इस बीच खबर ये आई है कि योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि (Patanjali) भी आइपीएल के मुख्य प्रायोजक बनने में दिलचस्पी लेते हुए नीलामी में शामिल होने वाली है. इस बारे में पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने कहा कि हम आईपीएल को इस साल प्रायोजित करने की सोच रहे हैं, ताकि पतंजलि को ग्लोबल मार्केट मिल सके. उन्होंने कहा कि पतंजलि बीसीसीआई को एक प्रस्ताव भेजने पर विचार कर रही है. मार्केट के जानकारों का मानना है कि पतंजलि चीन की वीवो कंपनी को रिप्लेस कर सकती है. 

इस साल आईपीएल यूएई में खेला जाना है. वहां स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे. वीवो के स्पॉन्सरशिप से हाथ खींच लेने के बाद बीसीसीआई को नए प्रायोजक की तलाश है. पतंजलि के साथ ही कई बड़े  नाम इस रेस में शामिल होने की उम्मीद है जिओ, एमेजन, टाटा ग्रुप, ड्रीम इलेवन, अडानी ग्रुप और एजुकेशन स्टार्ट अप बाइजस जैसे नाम पर चर्चा हो रही है. 

अब देखने वाली बात ये है कि वीवो के जाने के बाद क्या आईपीएल को वीवो जैसी बड़ी रकम देने स्पॉन्सर कंपनी मिल सकती है. वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में (प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रुपए) आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे।