ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / sports / IPL इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, KKR ने 24.75 करोड़...

IPL इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा

19-Dec-2023 04:42 PM

By First Bihar

DESK: IPL 2024 की निलामी आज दुबई में हुई। IPLऑक्शन में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गये। आईपीएल इतिहास में मिचेल सबसे महंगे प्लेयर बन गये हैं।  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा है। 


आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की स्पीच के साथ ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई।पहली बोली वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल पर लगी। राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये में रोवमैन को खरीदा। वही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। 


वही चेन्नई सुपर किंग्स ने डेरिल मिचेल को 14 करोड़ में खरीदा। अब तक 21 प्लेयर्स बिक चुके हैं। 14 विदेशी और 7 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदार मिल चुका है लेकिन 10 टीमों में अभी भी 56 खिलाड़ियों की जगह खाली है। भारतीय खिलाड़ियों में हर्षल पटेल सबसे महंगे प्लेयर बन चुके हैं पंजाब किंग्स ने इन्हें 11.75 करोड़ में खरीदा है। वही न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र 1.80 करोड़ और श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा को हैदराबाद ने डेढ़ करोड़ में खरीदा है। वही चेन्नई सुपर किंग ने 14 करोड़ में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को खरीदा है।