Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
24-Nov-2024 04:19 PM
By First Bihar
DESK : आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी जारी है। शुरू में 12 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस बार मार्की खिलाड़ियों की सूची में सात भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी क्रिकेट जगत में काफी लोकप्रिय हैं इन्होंने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें सभी की नजर ऋषभ पंत पर थी। पंत को नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिलीज किया था। उन पर बड़ी बोली लगनी तय थी और ऐसा ही हुआ भी। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। 2016 के बाद पहली बार पंत दिल्ली के अलावा किसी और टीम से खेलते दिखेंगे। पंत हाल फिलहाल में शानदार फॉर्म में रहे हैं। भारतीय स्टार बल्लेबाज ने IPL मेगा ऑक्शन में गदर मचाया है।
इससे पहले श्रेयस अय्यर ने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। श्रेयस को लेकर ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स में कांटे की टक्कर हुई, लेकिन पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया। आईपीएल 2024 के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन नहीं किया था।
इसके बाद वे ऑक्शन में आए और वे आईपीएल के सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर धनवर्षा और वे ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनको पंजाब किंग्स टीम ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। केकेआर को 2024 में उन्होंने ट्रॉफी जिताई थी।
बता दें कि, श्रेयस के लिए पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई हुई। इसके बाद कोलकाता ने नाम पीछे ले लिया और फिर पंजाब किंग्स की एंट्री हुई। फिर दिल्ली और पंजाब के बीच उन्हें खरीदने के लिए लड़ाई चली। इस तरह वह 20 करोड़ और फिर स्टार्क और 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर गए। इतना ही नहीं वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी।
पिछले साल मिनी ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार वह दिल्ली के साथ 11.75 करोड़ रुपए में दिल्ली शामिल हुए। श्रेयस अय्यर को अब 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। आखिर तक दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस पर बोली लगाई, लेकिन पंजाब के पास पर्स ज्यादा है। ऐसे में उन्होंने श्रेयस अय्यर को चुना, जो कप्तानी भी करेंगे। वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तानी पहले कर चुके हैं और फाइनल तक का सफर तय करा चुके हैं। केकेआर को तो उन्होंने इसी साल चैंपियन बनाया है। ऐसे में ये अच्छी डील पीबीकेएस के लिए है।