मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Aug-2020 11:59 AM
DESK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर आज बीसीसीआई की अहम् बैठक होने वाली है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है. इसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में टी20 लीग की मेजबानी के लिए जरूरी सरकारी मंजूरी की स्थिति के बारे में भी चर्चा होने वाली है, साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए फुलप्रूफ मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) और चीनी प्रायोजकों के संबंध में बात की जा सकती है .
बृजेश पटेल की अगुवाई में संचालन परिषद के 10 सूत्री एजेंडे पर सरकार की मंजूरी की स्थिति सबसे ऊपर है. इस बैठक में लीग के कार्यक्रम और मैचों की टाइमिंग जैसे अहम मुद्दों पर भी फैसला होने वाला है. बोर्ड ने लीग के आयोजन के लिए 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच का वक्त पहले ही तय कर लिया है, लेकिन अभी आयोजन के लिए जरूरी शर्तों और नियमों को अंतिम रूप देना बाकी है.
जैसा की आप जानते है इस साल आईपीएल का 13वां सीजन खेला जाने वाला है. पर कोरोना महामारी की वजह से देश के बिगड़े हालत को देखते हुए इस टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित करने की तैयारी है. बरहाल इस को लेकर गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से हरी झंडी अभी नहीं मिली है. बीसीसीआई को अभी भी भारत सरकार से लीग को यूएई में आयोजित कराने के लिए अनुमति का इंतजार है.
आज के इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज के साथ स्थायी आमंत्रित सदस्यों के तौर पर बैठक में हिस्सा ले सकते हैं.