Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
26-May-2024 03:29 PM
By First Bihar
DESK : आज शाम में सबकी नजर वर्ल्ड फेमस क्रिकेट लीग आईपीएल पर होगी। आज इस सीजन का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगा।
दरअसल, इस सीजन का क्वालिफायर-1 भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खोला गया था, जिसमें कोलकाता को 8 विकेट से जीत मिली थी। हालांकि, कोलकाता और हैदराबाद फाइनल में पहली बार भिड़ेंगी। इससे पहले केकेआर चार बार और हैदराबाद तीन दफे फाइनल में पहुंची है। हालांकि, कोलकाता दो साल बाद और हैदराबाद पांच साल बाद फाइनल खेलेगी।
वहीं, हेड टु हेड की बात करें तो केकेआर का पलड़ा काफी भारी है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले हुए। इनमें से 18 मुकाबले केकेआर ने और 9 मुकाबले हैदराबाद ने जीते। दोनों टीमों के बीच इस सीजन दो मुकाबला खेला गया, दोनों कोलकाता ने जीता। लीग स्टेज में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर महज 4 रन के मार्जिन से जीती थी। दूसरा क्वालिफायर-1 खेला गया, उस मैच में कोलकाता को 8 विकेट से जीत मिली।
उधर, MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती है। यहां अब तक 89 IPL मैच खेले गए। 49 मैच पहले बैटिंग करने वाली और 35 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 246/5 है, जो होम टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।