Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
11-May-2025 04:35 PM
By First Bihar
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 18वां सीजन 22 मार्च से 24 मई तक खेला जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण 9 मई को टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस संघर्ष के दौरान धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच सुरक्षा कारणों से बीच में रोक दिया गया था, जिससे टूर्नामेंट की स्थिति अनिश्चित हो गई थी।
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनने के बाद, बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई आज रात (11 मई) तक सभी 10 टीमों को लीग के बचे हुए मैचों के लिए नया शेड्यूल बता सकती है, ताकि टीमें अपनी तैयारी शुरू कर सकें और स्क्वॉड को एक जगह पर जमा कर सकें।
नए शेड्यूल के अनुसार, टूर्नामेंट की समाप्ति की तारीख को 24 मई से बढ़ाकर 30 मई कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अधिक डबल हेडर मैचों को शामिल किया जा सकता है, ताकि पुराने मैचों को कवर किया जा सके। माना जा रहा है कि बचे हुए मैच बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में खेले जाएंगे। लीग के स्थगित होने के बाद, अधिकांश विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देशों को लौट गए थे। अब सभी दस फ्रैंचाइजी विदेशी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को भारत वापस बुलाने की कोशिश कर रही हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को मंगलवार तक इकट्ठा होने की सूचना दी है।
धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को सुरक्षा कारणों से बीच में रोक दिया गया था। हालांकि, दोनों टीमों के बीच अंक बांटे नहीं गए हैं। बीसीसीआई इस मुकाबले पर भी फैसला लेगी। माना जा रहा है कि इस मैच को फिर से कराया जा सकता है, या फिर जहां पर खेल रुका था, वहीं से आगे खेला जा सकता है। बीसीसीआई की ओर से जल्द ही नए शेड्यूल की घोषणा की जाएगी, जिससे टूर्नामेंट की पुनः शुरुआत की दिशा स्पष्ट होगी।