Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
21-Apr-2025 07:10 PM
By First Bihar
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के लिए मुश्किलें ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ताजा जानकारी के अनुसार इस टीम का अब प्लेऑफ्स में पहुंच पाना दिन ब दिन मुश्किल सा प्रतीत हो रहा है. यह टीम अब तक 8 में से केवल 2 ही मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाई है और फिलहाल अंकतालिका में आठवें स्थान पर काबिज है. इस टीम के कप्तान संजू सैमसन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले मैच में भी नहीं खेल पाए थे और अब खबर आ रही है कि RCB के खिलाफ राजस्थान के अगले मुकाबले में भी सैमसन प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे.
बताते चलें कि लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान जब सैमसन बल्लेबाजी कर रहे थे, उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. जिसके बाद उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ गया था. सैमसन ने काफी कोशिश की कि फिजियो की मदद से ठीक हुआ जाए और बल्लेबाजी जारी रखी जाए, मगर ऐसा हो नहीं पाया. वो मैच था और एक आज का दिन है, सैमसन तब से लेकर अब तक प्लेइंग 11 से गायब हैं. अब खबर आ रही है कि सैमसन अगले मैच में RCB के खिलाफ भी खेलते हुए नजर नहीं आएँगे.
बता दें कि बेंगलुरु के साथ राजस्थान का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को खेला जाएगा. इस मैच में संजू सैमसन के ना होने से भले ही रियान पराग को फायदा हो क्योंकि उन्हें कप्तानी करने का मौका फिर से मिलेगा, भले ही सैमसन के ना होने का फायदा 14 वर्षीय वैभव सुर्यवंशी को मिले जिन्हें एक और मैच में ओपनिंग करने को मिलेगा, मगर टीम के लिए यह कतई फायदेमंद नहीं है.
प्लेऑफ्स में जाने को लेकर अब सभी टीमें अपना शत-प्रतिशत देने में लगी हैं और राजस्थान लगातार इस मामले में पिछड़ती जा रही है. देखना दिलचस्प होगा कि बिना सैमसन के यह टीम RCB को हरा पाने में कामयाब हो पाती है या फिर एक और हार के साथ पॉइंट्स टेबल में नीचे से टॉप पर काबिज रहना जारी रखती है.