Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
29-May-2025 01:12 PM
By First Bihar
IPL 2025: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का अपने खिलाड़ियों को IPL के लिए NOC देने में सख्त रवैया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वरदान जैसा साबित हुआ है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर फिल साल्ट IPL 2025 के प्लेऑफ में RCB के लिए अब उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि उन्हें इंग्लैंड की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। यह RCB के लिए एक बड़ा लाभ है, क्योंकि साल्ट इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और विराट कोहली के बाद टीम के सबसे सफल बल्लेबाज वही रहे हैं।
वैसे तो ECB आमतौर पर अपने खिलाड़ियों को IPL के प्लेऑफ के दौरान वापस बुला लेता है, क्योंकि इस समय इंग्लैंड का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीजन शुरू हो जाता है। पिछले सीजन में फिल साल्ट कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फाइनल सहित प्लेऑफ के मुकाबले नहीं खेल पाए थे, और जोस बटलर जैसे अन्य इंग्लिश खिलाड़ी भी समय से पहले स्वदेश लौट गए थे।
इस बार भी 29 मई 2025 से शुरू हो रही इंग्लैंड-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के कारण कई खिलाड़ियों को वापस बुलाया गया है। हालांकि, साल्ट को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया, जिसका सीधा फायदा RCB को मिला है। साल्ट को हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के तीन मैचों में केवल 30 रन बनाने के कारण वनडे टीम से बाहर किया गया है।
33 वनडे में उनका औसत 31.87 रहा है, जो ECB के लिए संतोषजनक नहीं था। इस वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जगह नहीं मिली, और वह IPL 2025 के प्लेऑफ में RCB के लिए खेल सकेंगे। फिल साल्ट को RCB ने IPL 2025 की नीलामी में 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 171 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।