ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / sports / IPL 2025: एक-दो दिन नहीं बल्कि इतने दिन आयोजित होगी ओपनिंग सेरेमनी,...

IPL 2025: एक-दो दिन नहीं बल्कि इतने दिन आयोजित होगी ओपनिंग सेरेमनी, BCCI ने की बड़ी तैयारी

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में 18वें संस्करण शुरू होने जा रहा है इसे स्पेशल बनाने के लिए बीसीसीआई ने खास प्लान बनाया है...जानें

19-Mar-2025 01:46 PM

By First Bihar

IPL 2025: हर बार आईपीएल के सीजन में मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होती है, लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) कुछ अलग करने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग को 18 साल होने जा रहे हैं और इस अवसर पर बीसीसीआई सिर्फ आईपीएल 2025 के पहले मैच के पहले ही ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं करेगी, बल्कि आईपीएल के इस सीजन में जिस भी स्टेडियम में पहला-पहला मैच होगा, उस पहले मैच के दिन ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। जिसमें आईपीएल की भव्यता देखने को मिलेगा। 


बीसीसीआई दुनिया के प्रमुख फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के 18 साल के समापन के उपलक्ष्य में सभी 13 स्टेडियम में विशेष समारोह आयोजित करने वाली है आईपीएल 2025 का सेलिब्रेशन पूरे सत्र के दौरान जारी रहेगा। हर एक स्टेडियम में पहले मैच की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी, जिसमें बॉलीवुड कलाकारों के साथ अन्य प्रस्तुतिकर्ता अपना जलवा बिखेरेंगे। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस टूर्नामेंट में और अधिक रंग भरने के लिए यह आयोजन किया गया है, ताकि हर जगह के दर्शक उद्घाटन समारोह का लुत्फ उठा सकें। 


वहीं हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों की एक लाइन-अप बनाने की योजना बनाई गई है। बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी। यह मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले एक ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी। इसकी पुष्टि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी सीएबी के चेयरमैन स्नेहाशीष गांगुली ने की है। उन्होंने कहा है कि इस मैच की टिकटों की डिमांड काफी अधिक है और लंबे समय के बाद कोलकाता में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी होगी। 


केकेआर वर्सेस आरसीबी मैच से पहले 35 मिनट का शानदार उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री दिशा पटानी के परफॉर्म करने की संभावना है। इस कार्यक्रम में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी की संभावना है। स्नेहाशीष ने उद्घाटन समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया है।