ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / IPL 2025: इस सीजन 'पावरप्ले' में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमें, नंबर...

IPL 2025: इस सीजन 'पावरप्ले' में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमें, नंबर 1 को देखकर कहोगे 'असंभव'

IPL 2025: आज हम बात करेंगे उन टीमों की जिन्होंने आईपीएल 2025 पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं. इस लिस्ट को देखने के बाद आप हैरान हो सकते हैं.

25-Apr-2025 06:04 PM

By First Bihar

IPL 2025: आधा टाटा आईपीएल ख़त्म हो चुका है और अब मामला गंभीर है. टीमें अब किसी भी हाल में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाह रही हैं. प्लेऑफ्स में जाने की होड़ ऐसी है कि अब जहाँ एक ओर गेंदबाज अपना बेस्ट दे रहे हैं तो दूसरी तरफ बल्लेबाज भी बल्ले से आग उगल रहे. इसी क्रम में आज हम बात करेंगे उन टीमों की जिन्होंने इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.


नंबर 10

इस मामले में सबसे अंतिम स्थान पर एमएस धोनी की CSK है. जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं. इस टीम के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में अब तक महज 5 छक्के जड़े हैं.


नंबर 9 

CSK के ठीक ऊपर इस मामले में SRH की टीम है. जिन्होंने कुल 12 छक्के अब तक पावरप्ले में लगाए हैं. पहले मैच के बाद जो SRH के बल्लेबाज सोए हैं तो अब तक नहीं उठ सके हैं.


नंबर 8

इस पायदान पर काबिज है डेल्ही कैपिटल्स, जिन्होंने इस सीजन अब तक पावरप्ले में 15 छक्के लगाए हैं, अंकतालिका में भी यह टीम शुरू से खुद को बेहतरीन स्थिति में रख रही है, अक्षर पटेल की कप्तानी में इनकी उम्दा प्रदर्शन जारी है.


नंबर 7

पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में सातवे स्थान पर है गुजरात टाइटन्स. जिन्होंने इस सीजन अभी तक 17 छक्के मारे हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में यह टीम उम्दा प्रदर्शन कर रही है.


नंबर 6 

RCB इस मामले में 21 छक्कों के साथ छठे नंबर पर हैं. इस बार इन्हें ट्रॉफी किसी भी हाल में जीतनी है और इनके प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग भी रहा है कि 2025 के सीजन में इस टीम में काफी सुधार आया है.


नंबर 5

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने अब तक इस सीजन में पावरप्ले खेलते हुए कुल 23 छक्के मारे हैं. हालांकि शुरुआत में टीम का प्रदर्शन काफी सही था मगर अब इसमें थोड़ी गिरावट आई है.


नंबर 4

2025 पावरप्ले में छक्के लगाने के मामले में पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शुरू से ही यह टीम आक्रामक और शानदार रही है. आगे की राह कैसी होगी वह देखने लायक होगा.


नंबर 3 

इस मामले में मुंबई इंडियंस 26 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है. जिसमें रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का बड़ा योगदान है.


नंबर 2 

पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में KKR टॉप 2 में शामिल है. इस टीम के बल्लेबाजों ने अब तक इस सीजन में 29 छक्के लगाए हैं.


नंबर 1 

2025 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर है, हैरानी हो रही न? मगर यही सच है. राजस्थान के बल्लेबाजों ने कुल 37 छक्के मारे हैं