ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / sports / IPL 2025: 10 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ‘टी नटराजन’ को क्यों...

IPL 2025: 10 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ‘टी नटराजन’ को क्यों मौका नहीं दे दिल्ली की टीम? केविन पीटरसन ने कर दिया खुलासा

IPL 2025: फैंस के मन में यह सवाल इस सीजन के शुरुआत से ही घूम रहा था कि आखिर जिस खिलाड़ी को लगभग 11 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा गया हो उसे बेंच पर बिठाकर क्यों रखा गया है, अब इस बात का जवाब मिल गया है.

28-Apr-2025 04:17 PM

By First Bihar

IPL 2025: डेल्ही कैपिटल्स ने इस बार के मेगा ऑक्शन में गेंदबाज टी नटराजन को 10 करोड़ 75 लाख में था. क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि यह गेंदबाज आईपीएल 2025 में वैसा ही प्रदर्शन करेगा, जैसा इससे पहले तक करता आ रहा था. खतरनाक यॉर्कर्स, ऐन मौकों पर विपक्षी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना. ठीक वैसे ही जैसे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कभी यह गेंदबाज उम्दा प्रदर्शन किया करता था.


मगर डेल्ही वालों के इरादे कुछ और ही थे. सीजन में इस टीम के 9 मैच पूरे हो चुके हैं लेकिन अब तक यह गेंदबाज बेंच ही सेंक रहा है. इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में आने का अब तक मौका नहीं मिला है. जिसे लेकर कई बार फैंस ने DC मैनेजमेंट की आलोचना भी की. हालांकि अब डेल्ही कैपिटल्स के टीम मेंटर केविन पीटरसन ने इस बारे में बात करते हुए नटराजन को न खिलाने का कारण बताया है.


प्रेस कॉन्फ्रेंस में केविन पीटरसन ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि “टी नटराजन सब कुछ सही कर रहे हैं, उनमें बतौर गेंदबाज ऐसी कोई कमी नहीं है कि उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल न किया जाए. मगर बात यह है कि हम लोग इम्पैक्ट प्लेयर को मिलाकर मात्र 12 खिलाड़ी को ही मैच में खिला सकते हैं. अगर आप लोग बता सकते हैं कि वह इस समय कहाँ फिट किए जा सकते हैं और उनकी जगह किस खिलाड़ी को हटाया जाए तो हमारी काफी मदद होगी.


बताते चलें कि इस आईपीएल डेल्ही कैपिटल्स की टीम ने कुल 9 मैच खेले हैं. जिनमें से 6 में इन्हें जीत हासिल हुई है. अंकतालिका में यह टीम फिलहाल चौथे स्थान पर काबिज है. इस बार इस टीम का कप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया था यह फैसला काफी कारगर साबित रहा. अक्षर की कप्तानी में जिस तरह का प्रदर्शन इस टीम ने दिखलाया है, वैसा प्रदर्शन ऋषभ पंत की कप्तानी में भी नहीं कर पाई थी.


हालांकि RCB के खिलाफ पिछले मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा था. धीरे-धीरे यह सीजन अपने एन्डगेम की तरफ बढ़ रहा है और ऐसे में प्ले ऑफ्स के लिए सभी टीमें अब एड़ी चोटी का जोर लगाती हुई नजर आ रही हैं. इसलिए कुर्सी की पेटी बांध लें क्योंकि आने वाले समय में हम लोगों को कई बेहतरीन और रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे.