Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
17-Feb-2025 03:12 PM
By First Bihar
IPL 2025 : आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस सीजन का पहला मैच 22 मार्च से हो रहा है। लेकिन,अब खबर यह है कि इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अब सबके मन में यह सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पंड्या प्लेयिंग 11 में नहीं होंगे। तो इस खबर में हम आपको इसकी पूरी वजह बताएंगे।
दरअसल, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। दोनों टीमें चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। मुबंई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले में हार्दिक पांड्या के बिना उतरना होगा। इसकी वजह यह है कि इस ऑलराउंडर पर 1 मैच का बैन लगा है।
ध्यान हो कि, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम 3 बार स्लो ओवर रेट के लिए दोषी पाई गई। इसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर गाज गिरी है और इसी वजह से हार्दिक पांड्या पर 1 मैच का बैन लगा है। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी, इसलिए वो इस सजा को नहीं भुगत पाए थे। ऐसे में अब आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक को बाहर बैठना होगा। लिहाजा, हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।
बताते चलें कि आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, वहीं 18वें सीजन का फाइनल भी 25 मई को ईडन गार्डन्स के मैदान पर ही खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में 13 शहरों में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इससे पहले आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच केकेआर को होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में 22 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के मैच लखनऊ, मुबंई, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, बेंगलुरु, न्यू चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला में खेले जाएंगे।