ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / sports / IPL 2025: ऐतिहासिक पारी के बाद अभिषेक शर्मा ने क्यों कहा शुभमन गिल...

IPL 2025: ऐतिहासिक पारी के बाद अभिषेक शर्मा ने क्यों कहा शुभमन गिल को ‘धन्यवाद’, वजह जानकर आप भी कहेंगे “दोस्ती हो तो ऐसी”

IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने अपनी मैच जिताऊ पारी के बाद गुजरात के शुभमन गिल को धन्यवाद कहा है. मगर आखिर क्यों?

13-Apr-2025 03:02 PM

By First Bihar

IPL 2025: शनिवार शाम हैदराबाद में अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने जो आंधी लाई उससे पंजाब किंग्स के फैंस अब तक नहीं उबर पाए हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स ने ताबड़तोड़ 245 रन ठोक डाले. लक्ष्य बड़ा था, पंजाब के फैंस को लगा कि अब हैदराबाद कहां इस टोटल को 20 ओवर में चेज कर पाएगी. इन लोगों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है.


जब हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो इनके सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने यह सोच लिया था कि आज इस बड़े टोटल को चेज कर इतिहास रचेंगे. हुआ भी यही, इस टोटल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 गेंद शेष रहते ही चेज कर लिया. इसमें सबसे बड़ा हाथ रहा अभिषेक शर्मा का. जिन्होंने महज 55 गेंद में 141 रन जड़ डाले.


उनकी इस अद्भुत पारी में 14 चौके और 10 चक्के शामिल थे. स्ट्राइक रेट 256. उनका साथ दिया उनके साथी बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ट्रैविस हेड ने जिन्होंने 37 गेंद में 66 रन बनाए. हैदराबाद ने 8 विकेट से इस मैच को जीता और अभिषेक शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लग गया. उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का भी अवार्ड दिया गया.


इस बल्लेबाज ने मैच के बाद अनेको लोगों का धन्यवाद किया मगर सबसे विशेष धन्यवाद शुभमन गिल के लिए था. जिसका जिक्र इस बल्लेबाज द्वारा सबसे अंत में किया गया. शुभमन गिल को ‘थैंक्स’ कहते हुए अभिषेक शर्मा ने कहा कि पिछली बार जब उनकी टीम गुजरात टाइटन्स से भिड़ी तो उन्होंने शुभमन गिल से उनका बल्ला मांगा था. जिसके बाद शुभमन ने अपना बैट अभिषेक को दे दिया. इसी बैट से अभिषेक ने यह विस्फोटक पारी खेली थी. 


इस पारी के बाद अभिषेक शर्मा आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर तक पहुंचे और यह संदेश तमाम क्रिकेट फैंस को दिया कि वे विशेष हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे के आने वाले मैचों में भी क्या अभिषेक इसी तरह की तबाही मचाते हुए अपनी टीम को नॉकआउट्स तक ले जा पाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.