Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
21-Apr-2025 10:00 PM
By First Bihar
KKRvsGT: आईपीएल 2025 का 39वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है. जहाँ गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 198 रन ठोक डाले हैं. इस दौरान गुजरात के बल्लेबाजों में से सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल ने बनाए. गिल ने महज 55 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 90 रन बनाए.
उनके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे साईं सुदर्शन जिन्होंने 36 गेंद में 52 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने 23 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. हालांकि इस दौरान सबसे विशेष पारी साईं सुदर्शन की रही, आईपीएल 2025 में यह उनका पांचवा अर्धशतक था. पिछली 8 पारियों में 5 अर्धशतक लगाना कोई बच्चों का खेल तो है नहीं.
साईं सुदर्शन की यह निरंतरता दर्शाती है कि वह कितने मंझे हुए खिलाड़ी हैं. बताते चलें कि अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही इस बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा जमा लिया है. 8 पारियों में 52 की औसत से 417 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. इस सीजन सबसे ज्यादा रन मारने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस मामले में निकलस पूरन 368 रनों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं.
वहीं बात अगर इस सीजन के अंकतालिका के बारे में की जाए तो गुजरात की टीम फिलहाल 7 में से 5 जीत के साथ अंकतालिका में टॉप पर काबिज है. युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में यह टीम इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिखला रही है. वहीं साईं सुदर्शन और जोस बटलर इत्यादि जैसे बल्लेबाजों का फॉर्म में होना कप्तान गिल की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने में काफी सहायता कर रही है.