भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
17-Feb-2023 07:25 PM
By First Bihar
DESK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 31 मार्च को IPL 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा जबकि 28 मई को फाइनल मैच होगा। उद्घाटन और फाइनल दोनों मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। चैंपियन गुजरात टाइटंस 16वें सीज़न के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगी।
IPL टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे। इस दौरान 18 डबल हेडर होंगे। 52 दिनों में 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। देश भर के 12 प्लेग्राउंड पर सारे मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम लीग दौरे में सात मैच अपने घरेलू मैदान और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी।
बता दें कि पिछली बार फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। गुजरात टाइटंस ने पहली बार IPL में खेला था और पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल कर ली थी। इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। धोनी 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
