BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
29-May-2023 10:11 AM
By First Bihar
DESK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारी बारिश के चलते टल गया है. जहां फाइनल मैच में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने हैं. इस मैच में जो भी टीम jit हासिल करेगी, वह कई रिकॉर्ड स्थापित करेगी. लेकिन मैच होने से पहले अहमदाबाद में बारिश शुरू हो गई है. जिस वजह से मैच टल गया और अब यह मैच आज रिजर्व डे पर खेला जाएगा.
बता दे कि कल शाम को टॉस से कुछ देर पहले लगभग 6:30 बजे बारिश शुरू हो गई. इससे टॉस तक नहीं हो पाया. बीच में एक बार बारिश के रुकने पर कवर्स हटाए गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर से तेज बारिश शुरू हो गई. जिस वजह से अंत में मैच रैफरी ने रिजर्व डे पर मैच कराने का फैसला किया. IPL के 16 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब खिताबी मुकाबले को बारिश के कारण रिजर्व डे पर शिफ्ट किया गया है। BCCI ने बारिश से टले मैच को देखते हुए दर्शकों को भी राहत दी है. दर्शक अब रिजर्व डे पर भी आज के टिकट से मैच देख सकेंगे. इस फैसले से दोनों टीमों के दर्शकों में खुशी की लहर है.
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार को अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं है. जहां हवाएं 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. शाम में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है. ऐसे में फाइनल मैच पूरा होने की उम्मीद है.