Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश
31-Mar-2023 03:42 PM
By First Bihar
DESK : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज आज होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 6 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे से चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पूरे 4 साल बाद एक बार फी से आईपीएल में ओपनिंग सेरेमनी होगी और 3 साल बाद टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी कि टीमें 7 लीग मैच अपने घरेलू ग्राउंड और बाकी लीग मैच विपक्षी टीम के घरेलू ग्राउंड पर खेलेंगी।
वहीं, इस शुरुआती मुकाबले में दोनों टीम के कुछ महत्वपूर्ण उपलब्ध नहीं रहेंगे। हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस से बात की जाए तो उसके धुआंधार बैटर डेविड मिलर उपलब्ध नहीं होंगे। वह इस समय नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में हैं। ऐसे में गुजरात को पहले मैच में डेविड मिलर की कमी खल सकती है। वहीं, अगर चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो टीम महेश तीक्षणा और मतीस पाथिराना के बगैर ही मैदान पर उतरेगी। श्रीलंका के ये दोनों खिलाड़ी मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं। ये खिलाड़ी 8 अप्रैल के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे।
मालूम हो कि, हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का यह लीग में दूसरा ही सीजन है। पहले सीजन में टीम ने सभी को चौंकाते हुए टॉप किया था। तब दोनों टीमें लीग स्टेज में 2 बार भिड़ी थीं। दोनों ही मुकाबलों में गुजरात को जीत मिली। कोरोना के कारण पूरा टूर्नामेंट महाराष्ट्र के 3 स्टेडियम में खेला गया था, ऐसे में दोनों टीमें महाराष्ट्र में ही आमने-सामने हुई थीं। लेकिन इस बार सबकुछ बदला हुआ है तो ऐसे में क्या नया दिखता है यह बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शिवम मावी, जयंत यादव, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11:
एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे।