खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Feb-2022 10:06 AM
DESK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में आज (13 फरवरी) दूसरे दिन की नीलामी बेंगलुरु में होनी है. पहले दिन शनिवार को लगी खिलाड़ियों की नीलामी में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए.
अब दूसरे दिन ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, जोफ्रा आर्चर और मार्टिन गुप्टिल जैसे कई स्टार खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है. सभी 10 टीमें इन खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती हैं. दूसरे दिन सबसे ज्यादा नजर आर्चर, एरॉन फिंच, डेविड मलान और ओडीन स्मिथ पर रहने वाली है.
वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के नीलामी में ईशान किशन को रिकॉर्ड कीमत मिलने के बाद राज्य के क्रिकेटरों व खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. हर जगह चर्चा आम है, सोशल मीडिया से लेकर पटना स्थित ईशान के घर तक लगातार लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं.
रविवार को हो सकता है बिहार की खुशी दोगुनी हो जाये, जब बिहार से खेलने वाले छह क्रिकेटरों को नीलामी में टीमें खरीद लें. पहली बार आइपीएल नीलामी तक पहुंचे राज्य के क्रिकेटर अनुज राज, प्रत्यूष सिंह, अभिजीत साकेत, लखन राजा, विपुल कृष्णा और अनुनय नारायण सिंह का भाग्य का फैसला आज होगा.
इन खिलाड़ियों पर अगर कोई भी टीम दांव लगाती है, तो पहली आइपीएल की मुख्य टीम में बिहार का खिलाड़ी दिखेगा.- स्क्वायड में कई बारे चुने गये हैं बिहार के खिलाड़ी अभी तक आइपीएल टीम में बिहार का कोई भी खिलाड़ी नीलामी के माध्यम से नहीं चुना गया है, लेकिन यहां कई खिलाड़ियों को आइपीएल का अनुभव है. यहां के गेंदबाजों को अक्सर किसी न किसी टीम के नेट्स बॉलिंग के स्क्वायड में गेंदबाजी करने मौका मिला है.