ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / sports / IPL 2022: आज होगा करो या मरो का मुकाबला, हारें तो प्लेऑफ से...

IPL 2022: आज होगा करो या मरो का मुकाबला, हारें तो प्लेऑफ से बाहर

14-May-2022 05:08 PM

DESK: आज आईपीएल 2022 का 61वां मैच श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और केन विलियमसन की सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. बता दें कि हैदराबाद ने 11 मैच खेले हैं जिनमें से 5 में जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में 7वें स्थान पर बने हुए है. वहीं अगर कोलकाता की बात करें तो उनके द्वारा 12 मैच खेले गये हैं, जिनमें से वो 5 मैचों में जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में 8वें स्थान पर बने हुए हैं.


आज का यह मैच कोलकाता के लिये करो या मरो मुकाबला होगा. क्योंकि अगर कोलकाता इस मैच में हारती है तो वो प्लेऑफ के मैच से बहार हो जायेंगे. वहीं दूसरी ओर यह मैच हैदराबाद के लिये भी जीतना काफी मायने रखता है. अगर बात इन दोनों टीमों के बीच हुई मैच की करें तो, अब तक कुल 22 मैच इन दोनों टीमों ने खेले हैं. जिनमें से कोलकाता की टीम ने 14 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं हैदराबाद ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है.


श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम की शुरुआत अच्छी रही है पर इसके साथ उन्हें आईपीएल 2022 में 5 मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि कोलकाता के टीम के द्वारा आखरी मैच जीती गयी थी जिसमें उनका सामना मुंबई की टीम से हुआ था. इस मैच में मुंबई को कोलकाता ने 52 रनों से हराया था. वहीं दूसरी ओर हैदराबाद के द्वारा 2 शुरुआती मैच हारने के बाद 5 मैचों में जीत भी हासिल की थी.


आज के मैच की संभावित टीम

कोलकाता की संभावित टीम : अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शेल्डन जैकसन (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव ,पैट कमिंस, और टिम साउदी।


सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित टीम : अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडन मार्कराम, शशांक सिंह, जगदीशन सुचित, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी।