ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / sports / बिग ब्रेकिंग : IPL 2021 पर कोरोना की मार, इस सीजन क सभी...

बिग ब्रेकिंग : IPL 2021 पर कोरोना की मार, इस सीजन क सभी मैच रद्द

04-May-2021 01:35 PM

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कई खिलाड़ियों और स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद BCCI ने आईपीएल के इस सीजन को सस्पेंड करने का फैसला लिया है. BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने खुद इस बात की जानकारी दी है. जानकारी हो कि दो दिन में खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, रिद्धिमान साहा, अमित मिश्रा और बॉलिंग कोच बालाजी समेत 8 खिलाड़ी और 2 कोचिंग स्टाफ मेंबर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है.


IPL के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट के जरिये इस खबर की जानकारी दी गई है. हालांकि BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा कि फिलहाल टूर्नामेंट को सस्पेंड किया गया है. हम देखेंगे कि इसे आगे पूरा कराया जा सकता है, या नहीं. इस बयान से जाहिर है कि IPL के बचे हुए 31 मैच री-शेड्यूल किए जा सकते हैं. बता दें कि दो दिन में कई खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद ये फैसला लिया गया है. 

सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि विदेशी सहित सभी खिलाड़ी बबल में ही रहेंगे. वो घर नहीं जाएंगे. बीसीसीआई ये जांचने की कोशिश कर रहा है कि कोरोना से बचाव के साथ क्या खिलाड़ियों को 2-3 जून तक बायो बबल में रखा जा सकता है या नहीं. इसके लिए उन्हें एक हफ्ते या उससे अधिक समय लगेगा. इसलिए तब तक के लिए यह सीजन सस्पेंड है.