ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / sports / वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे आज, सीरीज जीतने के इरादे से...

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

14-Aug-2019 07:56 AM

By 13

DESK: टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया आज क्वींस पार्क ओवल मैदान पर होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच को जीतकर वनडे सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी. वेस्टइंडीज के साथ पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं भारत ने दूसरा मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत 59 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया की नजर अब आखिरी वनडे मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की है. टीम इंडिया के लिए खुशखबरी ये है कि कैप्टन विराट कोहली फॉर्म में आ चुके हैं. कोहली ने पिछले 11 पारियों से शतक नहीं जड़ा था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 120 रन की पारी खेलकर अपने करियर का 42वां शतक पूरा किया. हालांकि सबकी नजर शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी पर होगी, जिन्हें टीम को अच्छी शुरूआत देनी होगी. वहीं वेस्टइंडीज आखिरी मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. दूसरे मैच में वेस्टइंडीज टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया था. टीम को शाई होप, शिमरोन हेटमेयर और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों से अधिक रन की उम्मीद होगी.