ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / sports / रहाणे की पारी से संभली टीम इंडिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन भारत...

रहाणे की पारी से संभली टीम इंडिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन भारत ने 6 विकेट खोकर बनाए 203 रन

23-Aug-2019 08:58 AM

By 13

DESK: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का बैटिंग लाइनअप खास नहीं रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक 68.5 ओवर में 6 विकेट गंवा कर भारत ने 203 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा 3 रन और ऋषभ पंत 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. लोकेश राहुल (44) और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. इसके बाद रहाणे और हनुमा विहारी ने 82 रनों की पार्टनरशिप कर स्ट्रगल कर रही टीम इंडिया को संकट से उबारा. रहाणे 81 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विहारी ने 32 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने तीन विकेट हासिल किए. वहीं शेनॉन गैब्रियल को दो विकेट मिले. टीम इंडिया के लिए मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे. पांचवें ओवर में केमार रोच ने टीम इंडिया को दो झटके दे दिए. रोच ने मयंक अग्रवाल को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट करा कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई. अग्रवाल 5 रन बनाकर आउट हुए. चेतेश्वर पुजारा को भी रोच ने विकेट के पीछे शाई होप के हाथ कैच कराकर पवेलियन लौटा दिया. पुजारा 2 रन बनाकर आउट हुए. आठवें ओवर में कप्तान विराट कोहली भी आउट हो गए. कोहली को शेनॉन गैब्रिएल ने शमाराह ब्रूक्स के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन लौटा दिया. कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल (44) अपने अर्धशतक से चूक गए. उन्हें रोस्टन चेस ने आउट कर भारत को चौथा झटका दे दिया. इसके बाद रहाणे और हनुमा विहारी ने 82 रनों की साझेदारी कर संघर्ष कर रही टीम को संकट से उबारा. रहाणे 81 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विहारी ने 32 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने तीन विकेट हासिल किए. शेनॉन गैब्रियल को दो विकेट मिले. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला.