‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
18-Dec-2019 09:28 PM
DESK : विशाखापट्टनम में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के दूसरे वनडे में इंडिया ने विरोधी टीम को 107 रनों की भारी अंतर से मात दी. सीरीज के पहले वनडे में मेहमान टीम के हाथों 8 विकेट की करारी हार के बाद कोहली सेना ने विराट वापसी की है. दूसरे एकदिवसीये मैच में जीत के साथ ही दोनों टीमें इस सीरीज में एक-एक की बराबरी पर है.
विशाखापट्टनम वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा 159 रनों की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 387 रन का विशाल स्कोर बनाया था. रोहित के साथ केएल राहुल (102 रन) ने भी शानदार बल्लेबाजी की. इन दोनों की जोरदार बल्लेबाजी के आगे वेस्टइंडीज ब्रिगेड की गेंदबाजी पूरी तरह असहाय नजर आई.
टीम इंडिया के 387 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उत्तरी विंडीज टीम महज 278 रनों पर धराशाही हो गई. 43.3 ओवरों में विंडीज टीम ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई. गेंदबाजी में कुलदीप और शमी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. कुलदीप ने जहां हैट्रिक ली. वहीं शमी ने भी तीन विकेट हासिल कर टीम की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया.