ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / sports / 1st Test Match : कोहली की कप्तानी में आज सेंचुरियन में होगा भारत...

1st Test Match : कोहली की कप्तानी में आज सेंचुरियन में होगा भारत और साउथ अफ्रीका का पहला मुकाबला

26-Dec-2021 08:14 AM

DESK : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में खेला जाएगा. यह सीरीज बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ की पहली विदेशी सीरीज हैं. भारत की अगुवाई विराट कोहली करेंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान डीन एल्गर के पास होगी. रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हैं.


भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार 01.30 बजे से शुरू होगा. भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जायेगा. भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.


टीम इंडिया आज तक साउथ अफ्रीका की जमीन पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है ऐसे में फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम यह कमाल करेगी. वहीं, मेजबान टीम के लिए टीम इंडिया को रोकना आसान नहीं होगा. भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया है.


संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज


साउथ अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रासी वान डर डुसेन, तेंबा बावुमा, क्विंटन डीकॉक, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिदी, डुएन ओलिवियर