Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
09-Mar-2025 05:40 PM
By First Bihar
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रविवार यानि आज दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेल रही हैं। यह मैच भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि साल 2013 के बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीती है। वहीं भारत के सामने न्यूजीलैंड है जो टीम को आईसीसी इवेंट्स में कई बार मात देती आई है। इस अहम मैच को देखने विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी पहुंची हैं। जब भी अनुष्का शर्मा मैच देखने आती है तो विराट और अनुष्का के बीच स्टेडियम कुछ मोमेंट्स क्रियेट होते है हमेशा की तरह फाइनल मैच के बीच विराट और अनुष्का की आंखों की गुफ्तगू अलग ही चल रही है।
वहीं हाल ही के बीसीसीआई के नए फरमान के बाद खिलाड़ियों का परिवार ज्यादा दिनों तक टीम के साथ नहीं रह सकते हैं। अनुष्का पाकिस्तान के मैच के दौरान दुबई पहुंच गई थीं, लेकिन इस मैच के दौरान वह टीम से अलग रह रही हैं। फिलहाल वह मैच देखने पहुंची है और टीम को चीयर कर रही हैं। टीम इंडिया जब मैदान पर फील्डिंग कर रही थी।तब सभी का ध्यान इस बात पर था कि मैच में अपनी पकड़ कैसे बनाई जाए।
इस बीच कोहली की आंखें अपनी पत्नी अनुष्का को ढूंढ़ रही थीं। कोहली ने स्टैंड की तरफ देखा और जब उन्हें अनुष्का दिखाई दीं तो उन्होंने अपना हाथ हिलाते हुए हाय कहा। डेनिम शर्ट पहने अनुष्का ने भी अपनी पति को देखा और वह भी हंसते हुए अपने पति की तरफ हाथ हिलाते हुए हाय कहा। इन दोनों की लवस्टोरी मैदान पर हमेशा की तरह अलग ही दिख रही थीं। दोनों की आंखें एक-दूसरे को तलाश रही थीं और जब दोनों की आंखें चार हुई, तो आंखों ही आंखों में प्यार उमड़ पड़ा।