ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / sports / भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज : टीम इंडिया के बड़े चेहरों को आराम, रहाणे कप्तान.....

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज : टीम इंडिया के बड़े चेहरों को आराम, रहाणे कप्तान.. रोहित बाहर

12-Nov-2021 01:24 PM

DESK : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है. भारतीय टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे. खास बात यह है कि टीम इंडिया के 4 बड़े चेहरों को इस टेस्ट सीरीज में शुरुआती दौर पर आराम दिया गया है. टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन रोहित शर्मा को टीम से बाहर रखा गया है.


न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारतीय टीम को खेलनी है. कप्तान इस बार विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे होंगे. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे को कप्तानी दी गई है. इतना ही नहीं रोहित शर्मा के अलावे जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच कानपुर में खेलना है. यह टेस्ट मैच 25 नवंबर से शुरू होगा.


ऋषभ पंत को टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी रिद्धिमान साहा के कंधे पर होगी. टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत टीम में शामिल हैं. 


हालांकि विराट के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि पहले टेस्ट मैच में गैरमौजूदगी के बाद कोहली दूसरे टेस्ट मैच में टीम के साथ जुड़ जाएंगे. उनके जुड़ते ही रहाणे की जगह कप्तानी एक बार फिर विराट कोहली के पास चली जाएगी. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले सुरेश अय्यर और ऑफ स्पिन में गेंदबाजी करने वाले जयंत यादव को टेस्ट टीम में मौका मिला है.