Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
24-Jan-2020 03:59 PM
DESK : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया. ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर भारतीय टीम ने मेजबान टीम को धूल चटाया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में 4 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने 56 रन बनाए जबकि कोहली ने 45 रनों की पारी खेली.
भारतीय बल्लेबाजी शुरू में लड़खड़ाती हुई नजर आई. भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए. 16 रनों के कुल स्कोर भारत को जोरदार झटका लगने के बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप की. केएल राहुल 27 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. राहुल ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए. राहुल को आउट कर ईश सोढ़ी ने भारत को दूसरा झटका दिया.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया था. न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. वहीं, रॉस टेलर ने 54 रन बनाए. जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 51 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक सफलता हासिल की. मोहम्मद समी और शिवम दुबे काफी महंगे साबित हुए. शमी ने चार ओवर में 53 रन खर्च किए जबकि शिवम ने तीन ओवर में 44 रन दिए.