अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
24-Jan-2020 08:28 AM
DESK: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में आज से टी-20 सीरीज का आगाज होगा. ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर आज पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे से शुरू होगा. विश्व कप की तैयारी के लिये अहम मानी जा रही पांच मैचों की ये सीरीज विराट सेना के लिए काफी अहम है. इसी साल अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेला जाएगा.
भारत के लिए ये इस साल का पहला विदेशी दौरा है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मात देने के बाद भारत के हौसले बुलंद हैं. साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका को घरेलू सीरीज में भारत ने पटखनी दी है लेकिन न्यूजीलैंड टीम को हराने के लिए विराट सेना की राह आसान नहीं है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 11 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमें न्यूजीलैंड ने 11 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की है.
भारतीय टी-20 टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और कुलदीप यादव. न्यूजीलैंड टी-20 टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), हैमिश बेनेट, मार्टिन गप्टिल, स्कॉट कुगलेजन, डेरिल मिचेल, कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकर, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और कॉलिन डी ग्रैंडहोम.