‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
12-Dec-2019 07:45 AM
MUMBAI: तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 67 रनों से करारी शिकस्त दी है. मुंबई में खेले गए निर्णायक टी-20 मुकाबले में 67 रनों से मात देकर भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 241 रनों का टारगेट रखा. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 173 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज के लिए कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए.
टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 34 गेंदों में 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं कोहली ने 29 गेंदों में 70 रनों की धमाकेदार इनिंग खेली. इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी सीरीज अपने नाम की. उसे पिछली बार 2017 में हार मिली थी. इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज को 2018 में 3-0 और इसी साल अगस्त में 3-0 से हराया था. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों के लिहाज से दूसरी बड़ी जीत दर्ज की. वह 2018 में लखनऊ में 71 रन से हरा चुका है.
241 रन का बचाव करने उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की. दीपक, भुवनेश्वर, शमी और कुलदीप ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं वेस्टइंडीज की ओर से सिर्फ शिमरॉन हेटमायर (41) और कायरन पोलार्ड (68) ही दमखम दिखा पाए. 91 रनों की पारी खेलने वाले केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. वहीं कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.