टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
23-Dec-2019 07:44 AM
CUTTACK: कटक में खेले गये तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. वनडे सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीता था. वहीं दूसरे वनडे में भारत ने मेहमान टीम को 107 रनों से मात देकर शानदार वापसी की. जिसके बाद कटक में खेले गये निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने विंडीज को मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली.
इस जीत के साथ ही भारत ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ लगातार 10 वनडे सीरीज जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया है. तीसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 315 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने मैच और सीरीज जीत के लिए भारत को 316 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारत ने 48.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.
टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने धमाकेदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़ दिए. 22वें ओवर में जेसन होल्डर ने रोहित शर्मा को शाई होप के हाथों कैच आउट करा दिया. रोहित शर्मा 63 रन बनाकर आउट हुए. रोहित ने अपनी 63 गेंदों की पारी में 8 चौके और एक छक्का जमाया. लोकेश राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर आउट हुए तो ऋषभ पंत 7 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर बोल्ड हो गये. वहीं कप्तान विराट कोहली 85 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 और शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 17 रन बनाए. दोनों ने नाबाद 30 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी. जडेजा ने कोहली के साथ छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की थी.