युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
07-Dec-2019 07:26 AM
HYDERABAD: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गये पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है. चौके-छक्के की बौछार के बीच भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 208 रनों के विशाल लक्ष्य को पूरा करते हुए वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत दर्ज की है.
वेस्ट इंडीज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 207 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली (94*) और ओपनर केएल राहुल (62) की तूफानी पारी की बदौलत बड़े स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया. भारत ने 8 गेंद रहते हुए 4 विकेट पर 209 रन बनाते हुए मुकाबला जीता लिया. केएल राहुल ने 40 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाए, जबकि कोहली ने 50 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के जड़े. यह मैन ऑफ द मैच रहे विराट कोहली के टी-20 इंटरनैशनल में बेस्ट स्कोर रहा. वहीं इस जीत के बाद भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.
वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 207 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 208 रनों का टारगेट दिया. वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमेयर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. इसके अलावा कीरोन पोलार्ड ने 37 और इविन लुईस ने 40 रनों की पारी खेली.