अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2020 07:14 AM
BENGALURU: बेंगलुरू में खेले गये तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. इस वनडे सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था. जिसके बाद भारत ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात देकर शानदार वापसी की.
तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 47.3 ओवर में ही टारगेट हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली साथ ही सीरीज पर भी कब्जा कर लिया. भारत की ओर से ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार 119 रन बनाये वहीं कप्तान विराट कोहली ने 89 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर 35 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 131 रनों की पारी खेली. स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 54 और एलेक्स कैरी के 35 रन बनाए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तो रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट झटके.