ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / sports / दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से दी पटखनी,...

दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से दी पटखनी, विराट बने 'मैन ऑफ द मैच'

12-Aug-2019 08:01 AM

By 13

DESK: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच 59 रनों (डकवर्थ लुईस मेथड) से जीत लिया है. पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में बारिश के कारण प्रभावित हुए मैच में 46 ओवरों में 270 रनों के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 42 ओवरों में 210 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और मो. शमी को 2-2 विकेट मिलीं. शतक जड़ने वाले कप्तान विराट कोहली मैन ऑफ द मैच रहे. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 279 रनों का स्कोर बनाया था. इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पहला मैच बेनतीजा रहा था. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 14 अगस्त को खेला जाएगा.