ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!

Home / sports / इंडिया ने किया क्लीन स्वीप, न्यूजीलैंड को भारत ने 5-0 से हराया

इंडिया ने किया क्लीन स्वीप, न्यूजीलैंड को भारत ने 5-0 से हराया

02-Feb-2020 04:04 PM

DESK : भारत ने न्यूजीलैंड दौरे पर बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में इंडिया ने मेजबान टीम को मात देकर सीरीज पर 5-0 से सीरीज पर कब्जा किया है. इससे पहले सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त के साथ भारतीय टीम मैदान में उतरी थी. लिंगटन के स्काई स्टेडियम में चौथे टी-20 में जीत दर्ज करने के बाद भारत के बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा कि टीम रविवार को इसे 5-0 से अपने नाम करना चाहती थी और इस बड़ी जीत के साथ ही भारत ने यह कारनामा कर दिखाया है. 


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा था. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 7 रनों से न्यूजीलैंड को हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए थे. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट गंवाकर महज 156 रन ही बना पायी.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही. न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गप्टिल को LBW आउट किया. मार्टिन गप्टिल दो रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद कॉलिन मुनरो भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. कॉलिन मुनरो को वॉशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया. टॉम ब्रूस (0) को राहुल ने रनआउट किया. टिम शिफर्ट 50 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिशेल 2 रन बनाकर आउट हुए.  

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया. भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटने से पहले 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 45 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया. 

मनीष पांडे चार गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रनों पर नाबाद रहे. इस पारी के साथ रोहित टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक 25 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर पूरा किया. वह विराट कोहली (24) से आगे निकल गए हैं. कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 24 बार अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम हालांकि एक भी शतक नहीं है. न्यूजीलैंड की ओर से स्कॉट कुग्गेलैन ने दो और हामिश बेनेट ने एक विकेट लिया.