ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने लगातार चौथा मैच जीता, नीदरलैंड को 17 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने लगातार चौथा मैच जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया। शिवम दुबे ने 66 रन बनाकर अपनी पहली वर्ल्ड कप फिफ्टी बनाई, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके।

स्पोर्ट्स न्यूज

18-Feb-2026 10:51 PM

By First Bihar

DESK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने लगातार चौथा मैच जीतकर अपने अभियान को मजबूत किया। बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया।


भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर केवल 176 रन ही बना सकी।


बल्लेबाजी में शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 रन बनाकर अपनी पहली वर्ल्ड कप फिफ्टी पूरी की। हार्दिक पंड्या ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे को 2 विकेट और जसप्रीत बुमराह तथा हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला। 


नीदरलैंड की ओर से लोगन वान बीक ने 3 विकेट झटके और आर्यन दत्त को 2 विकेट मिले। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में अपने लगातार चौथे मैच में जीत दर्ज की और अपनी सेमीफाइनल की संभावनाओं को मजबूत किया।