ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / sports / इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का WTC फाइनल कल, ट्रॉफी के साथ नजर आए रोहित शर्मा और...

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का WTC फाइनल कल, ट्रॉफी के साथ नजर आए रोहित शर्मा और पैट कमिंस

06-Jun-2023 03:43 PM

By First Bihar

DESK : भारत - ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल खेला जाएगा। लंदन के ओवल मैदान पर होने वाले फाइनल को जीतने वाली टीम ICC के सभी टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन जाएगी। अब कल होने वाले इस मैच से पहले  भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पैट कमिंस डब्लयूटीसी ट्रॉफी के साथ नजर आए।  ट्रॉफी के साथ दोनों देशों के कप्तान की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 


दरअसल, डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की चमचमाती ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आएं। यह ट्रॉफी न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रहे रॉस टेलर ने फाइनल खेलने वाले को सौंपी है।


मालूम हो कि, भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी के खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम करने उतरेगी। इससे पहले भी भारतीय टीम इस चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुकी है। टीम इंडिया ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला था। हालांकि उस समय भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम इस बार खिताबी सूखा खत्म कर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने उतरेगी। 


इधर, इस मैच से पहले विराट कोहली ने कहा कि , ''मेरे ख्‍याल से द ओवल में स्थितियां चुनौतीपूर्ण होंगी। हमें सपाट पिच नहीं मिलेगी और बल्‍लेबाजों को सतर्क रहना होगा। एक बल्‍लेबाज को सतर्कता से खेलते हुए तकनीक व अनुशासन का महत्‍व समझना होगा। स्थितियों के हिसाब से आपको खेलते हुए अपने अनुभव का उपयोग करना होगा। हम पहले से कुछ भी सोच समझकर नहीं खेल सकते हैं कि यह पिच किस तरह बर्ताव करेगी। हमें इस पिच के मुताबिक खुद को ढालना होगा।''