अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Jan-2023 01:10 PM
By First Bihar
DESK: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7.00 बजे से शुरु होगा। पहले टी20 मुकाबले में हारने के बाद टीम इंडिया के लिए आज के मैच को जीतना जरुरी है. टी20 के 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पीछे है. अगर आज की मैच में थोड़ी भी गलती हुई तो भारतीय टीम अपने हाथों से यह सीरीज गंवा देगी।
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला आज यानि 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाना है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरु होगा। मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले टॉस की जाएगी। मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।इस स्टेडियम का रिकॉड रहा है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम ही लगभग मैच भी जीतती है। अगर इन बातों को माना जाए तो यह कहा जा सकता है कि टॉस की अहम भूमिका होगी साथ ही टॉस लगभग निर्णायक होगी।
टी20 मैचों की सीरीज में भारत को पहले मुकाबले में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। अगर आज का मुकाबला भी टीम इंडिया गंवा देती है तो यह सीरीज उनके हाथ से निकल जाएगी। इन हालातों में भारतीय टीम के लिए आज करो या मरो की मुकाबले में जीत हर हाल में जीतनी जरुरी है। भारतीय टीम 11 साल से अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज नहीं हारी है। लेकिन पंड्या की कप्तानी में पहली सीरीज हारे की आशंका जताई जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में मिली शिकशत के बाद भारतीय टीम के पास अब गलती की गंजाइश नहीं है।
लखनऊ का मौसम साफ रहेगा बारिश होने की कोई आशंका नहीं है, तापमान भी 11 से 22,23 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगी। आपको बता दें कि अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है। दोनों ने 23 टी20 मैच खेले हैं और 10-10 मैच जीते हैं, वहीं 3 मैच ड्रॉ हुई है। अगर बात लखनऊ की स्टेडियम की करें तो भारत ने यहां दो मुकाबले खेले हैं, और दोनों में जीत हासिल की है. अगर आज की मैच में टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो वह सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर लेगी।
दोनों टीमें
भारत की टी20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुडा, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, शिवम मावी, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर.
न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, बेंजामिन लिस्टर, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स्, माइकल रिपन, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी, ब्लेयर टिकनर.