Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
09-Mar-2025 10:19 PM
By FIRST BIHAR
IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कीवियो से 25 साल पुराना हिसाब बराबर कर लिया है। 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने टीम इंडिया को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई”।
वहीं इस शानदार जीत पर राजधानी पटना में जश्न का माहौल है। सीएम नीतीश कुमार ने टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। इस जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है”।
बता दें कि दुबई में 9 मार्च को हुए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 254 रन बनाकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया और इसके साथ ही टीम इंडिया ने कीवियो से 25 साल पुराना हिसाब बराबर कर लिया है।