पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
01-Mar-2021 05:36 PM
DESK : भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों कि टेस्ट सीरीज में तीन मैच पूरी हो चुकी है और भारतीय टीम इंग्लैंड से 2-1 से आगे है. तीसरे टेस्ट मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को करारी सिकस्त दी, जिसके बाद अब चौथे मैच के लिए भारतीय टीम जमकर तैयारियां कर रही है. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और मैच से पहले टीम इंडिया जमकर पसीना बहा रही है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि BCCI ने मेहनत करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की प्रैक्टिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. आपको बतादें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच अपने नाम करना होगा या फिर ड्रा करना होगा वही अगर इस आखिरी मैच में इंडिया को हार मिली तो वह फाइनल की दौड़ से बाहर हो सकती है.
आपको बतादें कि BCCI ने टीम इंडिया कि नेट सेशन की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं. नेट सेशन में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और अक्षर पटेल जमकर पसीना बहा रहे हैं.
इसके अलावा हिटमैन रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली बैटिंग का अभ्यास करते दिख रहे हैं. आपको बतादें कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच चेन्नई में खेले गए. पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 227 रनों से जीता था. इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा टेस्ट 317 रनों से और तीसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता.
वही भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट सीरीज के दौरान पिच को लेकर काफी आलोचना हो रही है. तीसरा टेस्ट मैच दो दिन में ही खत्म हो गया था जिसके बाद माइकल वॉन और एलिस्टेयर कुक जैसे दिग्गजों ने अहमदाबाद की पिच की आलोचना की थी, लेकिन टीम इंडिया इन सब के बावजूद अपने खेल पर फोकस कर रही है.