ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / sports / IND VS ENG : तीसरे मैच में भी फ्लॉप रहे केएल राहुल पर...

IND VS ENG : तीसरे मैच में भी फ्लॉप रहे केएल राहुल पर कैप्टन कोहली का बड़ा बयान, आलोचकों को दिया जवाब

17-Mar-2021 04:45 PM

DESK :  भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का कल तीसरा मुकाबला था जहां इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी मात दी. तीसरे मैच में भारत की गेंदबाजी और फील्डिंग बेहद ख़राब रही. टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल का बल्ला सीरीज के बाकी दो मैचों की तरह ही इस बार भी फ्लॉप रहा. इस खराब प्रदर्शन के बाद केएल राहुल कि हर जगह आलोचना की जा रही है. 


पिछले दो मैचों की तरह ही तीसरे मैच में भी केएल ने खराब प्रदर्शन किया है. बतादें कि केएल राहुल पहले मैच में 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि अगले दो मैचों में वह एक भी रन बनाने में नाकामयाब रहे. राहुल के करियर में यह पहला मौका था जब वह इतनी बुरी तरीके से फ्लॉप हुए हैं. उनके इस ख़राब प्रदर्शन के बाद अब सब उनकी जमकर आलोचना हो रही है और साथ ही उन्हें टीम से बाहर निकालने कि भी मांग की जा रही है. 


राहुल के फ्लॉप शो के बाद अब टीम इंडिया के फैसले पर भी सवाल खड़े किये जा रहे है आखिर उन्होंने केएल राहुल को इस सीरीज में खेलने का मौका कैसे दिया. लेकिन इन सब के बीच अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने राहुल का बचाव किया है और उनकी तरफ से आलोचना करने वाले लोगों को जवाब दिया है. विराट ने मैच के बाद कहा, 'कुछ मैच पहले मैं भी खराब फॉर्म से गुजर रहा था. राहुल चैंपियन खिलाड़ी हैं और हम आगे के मैचों में भी उनसे ही पारी की शुरुआत करवाएंगे. वो रोहित के साथ हमारे सलामी बल्लेबाज बने रहेंगे. टी20 सहजता का खेल है, आपके बल्ले से कुछ अच्छे शॉट निकलते हैं तो सबकुछ ठीक हो जाता है."


आपको बतादें कि पिछले कुछ समय से टी 20 क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी केएल राहुल रहे हैं. राहुल इंटरनेशनल टी 20 रैंकिंग में भी तीसरे पायदान पर हैं. बात करें अगर उनके करियर कि तो राहुल ने अब तक अपने करियर के 48 मैचों में 40.60 की औसत से 1543 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.13 का रहा है. वही टी20 क्रिकेट में दो शतक और 12 अर्धशतक केएल राहुल के नाम हैं.