ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / IND vs AUS: कंगारुओं के खिलाफ सीरीज छोड़ भारत लौटा यह दिग्गज खिलाड़ी,...

IND vs AUS: कंगारुओं के खिलाफ सीरीज छोड़ भारत लौटा यह दिग्गज खिलाड़ी, फैंस हुए मायूस

IND vs AUS: इस दिग्गज भारतीय गेंदबाज को IND vs AUS टी20 सीरीज से रिलीज कर भारत भेजा गया। साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारत-A का मैच खेलेंगे..

04-Nov-2025 09:12 AM

By First Bihar

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले कुलदीप यादव को टीम से रिलीज कर दिया गया है। भारतीय चयन समिति ने उन्हें तत्काल प्रभाव से स्वदेश भेजने का निर्णय लिया है। इसके चलते वे सिडनी में होने वाला मैच और रविवार का पांचवां मैच नहीं खेल पाएंगे।


यह कदम 14 नवंबर से शुरू हो रही साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के लिए उठाया गया है। कुलदीप को 8 नवंबर से मेलबर्न में शुरू होने वाले भारत-A और ऑस्ट्रेलिया-A के दूसरे चार-दिवसीय मुकाबले में शामिल किया जाएगा। लाल गेंद से अभ्यास और रिद्म हासिल करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।


कुलदीप ने मौजूदा सीरीज में तीन मैचों में 5 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी रेट इस दौरान 6.90 की रही है। उनकी अनुपस्थिति में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। टीम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह रोटेशन नीति का हिस्सा है और फैंस को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।


बताते चलें कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा अगले सप्ताह होने की संभावना है और भारत-A वाले मैच में कुलदीप का प्रदर्शन उनकी अंतिम एकादश में जगह तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।